जयपुर | लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझान के साथ ही भाजपा (BJP) में जश्न की तैयारी हो गई है | पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है | आतिशबाजी और मिठाई की व्यवस्था कर ली गई है | चुनाव प्रबंधन (election management) की टीम कन्ट्रोल रूम के जरिए प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों पर हो रही मतगणना और नजर बनाए हुए है |
राजस्थान: लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझान से भाजपा नेताओं में उत्साह
बीजेपी ने कंट्रोल रूम के जरिए लोकसभा क्षेत्रो पर हो रही मतदान के रुझान पर नजर बना रखी है |
HIGHLIGHTS
- प्रदेश मुख्यालय पर विजय जश्न मनाया जाएगा
- सभी मतगणना केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतगणना हो रही है
- राजस्थान में सभी 25 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत हासिल कर रहे हैं |
संबंधित खबरें
रुझान के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता साफ कह रहे हैं कि जनता ने पहले ही भाजपा (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जता दिया है, आज तो सिर्फ औपचारिक परिणाम आ रहा है | कुछ देर बाद प्रदेश मुख्यालय पर विजय जश्न मनाया जाएगा |
मोदी के साथ जनता का जनादेश
चुनाव प्रबंधन समिति (election management committee) के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतगणना हो रही है | कहीं भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है | कंट्रोल रूम (control room) के जरिए सभी केंद्रों पर नजर रखे हुए हैं |
उन्होंने कहा कि देश की जनता का जनादेश आने लगा है, शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि किस तरह से प्रदेश और देश में जनता भाजपा (BJP) को जनादेश दे रही है | इसमें कोई किन्तु परन्तु नहीं है कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, देश में कमल का फूल फिर से खिलेगा और इस बार 4 जून 400 पार का नारा पूरा होगा |
संबंधित खबरें
इस बार भी राजस्थान में सभी 25 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी जीत हासिल कर रहे हैं | राजस्थान में फिर से 25 सीटों पर हैट्रिक (hat trick) लगने जा रही है |
विजय जश्न होगा
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने कहा कि देश की जनता के विश्वास के आधार पर जश्न की तैयारियां की जा रही है, ज्यों-ज्यों एनडीए (NDA) के पक्ष में रुझान बढ़ रहा है, उसके साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है | रुझान जीत में तब्दील होंगे और पार्टी मुख्यालय (Party Headquarters) पर जश्न मनाया जाएगा |
पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता ने पहले ही भरोसा जता दिया है, देश में विभिन्न चरणों में हुए मतदान के दौरान देश की जनता ने मतपेटियों (ballot boxes) में अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थन में दे चुकी है | आज तो रीद औपचारिकता पूरी हो रही है, राजस्थान को लेकर उन्होंने कहा कि सभी 25 सीटों पर कमल खिलेगा और जीत की हैट्रिक (hat trick) को दोहराएंगे |
ताज़ा खबरें
सिरोही के मंडार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो से अधिक सोने के आभूषणों के साथ तीन गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में ली अधिकारियों की बैठक, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
राजस्थान में आरजीएचएस का बढ़ा दायरा: 2 वर्ष में 7200 करोड़ का भुगतान, लाभार्थियों और अस्पतालों की संख्या में भारी वृद्धि
राजस्थान में 6000 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं: ऊर्जा मंत्री ने सितंबर 2026 तक पूरा करने के दिए निर्देश