जयपुर | राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2023 का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपना राजनीतिक गतिण बैठाने में हुई हैं।
जेपी नड्डा ने किया ऐलान: राजस्थान से मीणा और पूनिया को भाजपा संगठन में अहम जिम्मदारी
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर पहुंच कर वहां विशाल जनसभा को संबोधित किया वहीं, दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के 10 सदस्यों की नियुक्ति का ऐलान किया।
HIGHLIGHTS
- शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर पहुंच कर वहां विशाल जनसभा को संबोधित किया वहीं, दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के 10 सदस्यों की नियुक्ति का ऐलान किया।
संबंधित खबरें
ऐसे में भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने संगठन में बदलाव करने में जुटी हुई है।
बीजेपी पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले संगठन में लगातार नियुक्तियां और फेरबदल कर रही है।
अब भाजपा ने अपने 10 नेताओं को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त करने की घोषणा की है।
जहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर पहुंच कर वहां विशाल जनसभा को संबोधित किया वहीं, दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के 10 सदस्यों की नियुक्ति का ऐलान किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान से मीणा और पूनिया शामिल
जिसमें राजस्थान से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हेतु निम्नलिखित नियुक्तियां की हैं। pic.twitter.com/9MYTjeB1Mp
इन राज्यों में ये नेता हुए नियुक्त
इसी के साथ नड्ढा ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, बिहार के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल करते हुए जिम्मेदारी सौंपी।
वहीं, पंजाब के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, तेलंगना के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, तेलंगाना के नेता सोमबीर राजू, झारखंड के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया