thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
ज़िंदगानी

BJP Rajasthan: भाजपा ने जयपुरिया अस्पताल के बाहर राहगीरों को पिलाया शीतल पेय

thinQ360 thinQ360
bjp rajasthan served cold juice in front of jaipuriya hospital
BJP Jaipur CP Joshi Served Juice

जयपुर, 01 जून 2024। भाजपा के सेवा ही संगठन सामाजिक सरोकार अभियान के तहत भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने टोंक रोड स्थित जयपुरिया अस्पताल के सामने आमजन की सेवार्थ शीतल पेय पिलाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किया।

सीपी जोशी ने राहगीरों को शीतल पेय पिलाते हुए प्रदेश में भीषण गर्मी से त्रस्त जनता की सेवा के लिए आमजन से पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस समय में सामाजिक संगठनों के साथ आमजन को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन मुहीम की सराहना की और कहा कि जबकि कांग्रेस के नेता प्राकृतिक प्रकोप को लेकर राजनीति कर रहे हैं, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा में जुटा हुआ है।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने कहा, "नर सेवा ही नारायण सेवा मानकर भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के लिए सामाजिक सरोकार सर्वोपरि है।" उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, विधायक कालीचरण सराफ, भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा और प्रदेश मीडिया विभाग के कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने भी राहगीरों को शीतल पेय पिलाया और इस सामाजिक सरोकार अभियान में भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा मीडिया विभाग की कार्यकारिणी के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

टैग: rajasthan cp Joshi bjp
शेयर करें:

ताज़ा खबरें