नई दिल्ली | पूर्व केंद्रीय मंत्री (former union minister) और सांसद जयंत सिन्हा के सोमवार को कथित तौर पर वोट न डालने के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पार्टी ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है |
नई दिल्ली : BJP ने MP जयंत सिन्हा को भेजा कारण बताओ नोटिस
मनीष जयसवाल को झारखंड की हजारीबाग सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है |
HIGHLIGHTS
- जयंत सिन्हा ने मार्च में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्त की
- भाजपा ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपने मौजूदा सांसद गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा को मैदान में उतारा |
संबंधित खबरें
जिसमें दावा किया गया है कि जब से मनीष जयसवाल को झारखंड की हजारीबाग सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है तब से वह “संगठनात्मक कार्य और चुनाव प्रचार” में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। जयंत सिन्हा ने मार्च में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। वह हजारीबाग सीट मौजूदा सांसद (Member of parliament) हैं।
आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा को भेजा नोटिस
भाजपा (BJP) की प्रदेश इकाई के महासचिव आदित्य साहू ने उन्हें नोटिस भेजकर कहा है, “पार्टी ने जब से मनीष जयसवाल को हज़ारीबाग़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी (candidate) घोषित किया है तब से आप संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई रूचि नहीं ले रहे हैं। आपको अपने मतदान का प्रयोग करने की ज़रूरत भी महसूस नहीं हुई। आपके इस व्यवहार से पार्टी की छवि (Image) खराब हुई है।”
पार्टी ने जयंत सिन्हा से दो दिनों के अन्दर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। 61 वर्षीय जयंत सिन्हा ने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
जयंत सिन्हा ने BJP प्रमुख से किया था ये अनुरोध
जयंत सिन्हा ने एक्स (X) पर एक पोस्ट में भाजपा (BJP) प्रमुख जेपी नड्डा से “मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने” का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वह “भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन (global climate change) से निपटने के अपने प्रयासों” पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
कुछ घंटों बाद ही भाजपा (BJP) ने जयसवाल को झारखंड के शहरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया, जिसका प्रतिनिधित्व कभी यशवंत सिन्हा और बाद में उनके बेटे जयंत सिन्हा ने किया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच हैं गौतम गंभीर
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी इसी तरह की पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी “आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं” पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने राजनीतिक ज़िम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं।
भाजपा (BJP) ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपने मौजूदा सांसद गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा को मैदान में उतारा है। गौतम गंभीर इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के प्रमुख कोच (head coach) हैं।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
thinQ360