जयपुर | जयपुर शहर लोकसभा सीट पर मतगणना पूरी हो गई है। यहां भाजपा (BJP) प्रत्याशी मंजू शर्मा जीत गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मंजू शर्मा को जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।
जयपुर: जयपुर शहर में भाजपा की मंजू शर्मा की जीतीं
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मंजू शर्मा को जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।
HIGHLIGHTS
- जयपुर शहर लोकसभा सीट पर मतगणना पूरी हो गई
- मंजू शर्मा ने 331767 वोट से प्रताप सिंह खाचरियावास को हराया।
संबंधित खबरें
मंजू शर्मा ने 331767 वोट से प्रताप सिंह खाचरियावास को हराया। इससे पहले भाजपा (BJP) प्रत्याशी मंजू शर्मा ने कहा- भाजपा राजस्थान में सभी 25 सीटें जीत रही है। देश में 400 पार सीटें आ रही हैं।
वहीं, देशभर और राजस्थान के परिणाम देखकर जयपुर में भाजपा और कांग्रेस (INC) दोनों के ही पार्टी ऑफिस में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के नाम पर नारे लगा रहे हैं।
जयपुर शहर लोकसभा सीट पर 112 टेबल पर 151 राउंड में 2 हजार 85 ईवीएम से और 47 टेबल पर डाक मतपत्र (postal ballot) एवं ईटीपीबीएस (ETPBS) की मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट पर कुल 63.48% मतदान हुआ था।
4 हजार से ज्यादा कर्मचारी कर रहे काउंटिंग
संबंधित खबरें
जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (election officer) प्रकाश राजपुरोहित ने बताया- राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में मतगणना (counting of votes) के दौरान करीब 4 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी (Duty) लगाई गई।
उन्होंने बताया कि हर एक ईवीएम (EVM) टेबल पर 3 और डाक मतपत्र (postal ballot) टेबल पर 5 कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इनके अलावा अलग-अलग विभाग के कर्मचारी भी लगाए गए। दोनों सेंटर पर करीब 4 हजार कर्मचारी लगे रहे।
ताज़ा खबरें
सिरोही के मंडार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो से अधिक सोने के आभूषणों के साथ तीन गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में ली अधिकारियों की बैठक, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
राजस्थान में आरजीएचएस का बढ़ा दायरा: 2 वर्ष में 7200 करोड़ का भुगतान, लाभार्थियों और अस्पतालों की संख्या में भारी वृद्धि
राजस्थान में 6000 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं: ऊर्जा मंत्री ने सितंबर 2026 तक पूरा करने के दिए निर्देश