मुंबई | Randeep Hooda and Lin Wedding : शादियों के सीजन में बॉलीवुड (Bollywood Couple) का एक और कपल शादी के बंधन में बंध गया है।
तस्वीरें देख फैंस दे रहे बधाईयां: बॉलीवुड के एक और कपल ने की शादी, दूल्हा-दुल्हन ने बिखेरी स्वर्णिम आभा
रणदीप हुड्डा सफेद धोती-कुर्ता और सिर पर यलो कलर का सेहरा पहने हुए थे तो लिन ने ब्लैक ब्लाउस के साथ सफेद और पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। उनका आउटफिट काफी भारी था।
HIGHLIGHTS
- रणदीप हुड्डा सफेद धोती-कुर्ता और सिर पर यलो कलर का सेहरा पहने हुए थे तो लिन ने ब्लैक ब्लाउस के साथ सफेद और पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। उनका आउटफिट काफी भारी था।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने लंबे रिलेशनशिप के बाद आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस लिन लैशराम (Lin Laishram) से शादी कर ली है।
अब सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
एक्टर और एक्ट्रेस के फैंस इन्हें शादी की बधाईयां दे रहे हैं।

संबंधित खबरें
पारंपरिक मणिपुरी परिधान में आए नजर
कपल ने अपनी शादी के खास मौके पर वेस्टर्न आउटफिट्स नहींए बल्कि पारंपरिक मणिपुरी परिधान को तवज्जों दिया।
शादी पूरी तरह से पारंपरिक रीति.रिवाजों से संपन्न हुई जो बेहद खास रही।
रणदीप और लिन मणिपुरी परिधानों में बेहद ही खूबसूरत नजर आए।
इस दौरान रणदीप हुड्डा सफेद धोती-कुर्ता और सिर पर यलो कलर का सेहरा पहने हुए थे तो लिन ने ब्लैक ब्लाउस के साथ सफेद और पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। उनका आउटफिट काफी भारी था।
उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी पहन पूरे माहौल को स्वर्णिम आभा में जगमगा दिया। शादी में ज्यादातर मेहमानों ने भी सफेद आउटफिट पहने हुए थे।

रणदीप से 10 साल छोटी लिन लैशराम
बॉलीवुड एक्टर रणदीप की गर्लफ्रैंड लिन लैशराम उनसे 10 साल छोटी हैं। रणदीप 47 साल के हैं और लिन की उम्र 37 साल है।
मणिपुर की मॉडल और एक्ट्रेस हैं लिन लैशराम
आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा की दुल्हन लिन लैशराम मणिपुर की निवासी हैं।
लिन लैशराम एक मॉडल हैं और मिस नार्थ ईस्ट ब्यूटी पेजेंट की फर्स्ट रनर अप चुकी हैं।
मॉडल होने के साथ-साथ लिन एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ष्मैरी कॉमष्ए ष्रंगूनष् और ष्उमरिकाष् में काम कर अपनी अदाकारी दिखाई है।
इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म ष्ओम शांति ओमष् में भी लिन लैशराम कैमियों करती दिखाई दी थीं।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया