जयपुर। राजस्थान के 25 सीटों का एग्जिट पोल आ चुका है। पोल के आंकड़ों में भाजपा प्रदेश की अधिकतर सीटें जीत रही है। इस बार कांग्रेस (inc) के लिए भी अच्छी ख़बर है क्योंकि उन्हें भी 2-4 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है।
राजस्थान लोकसभा चुनाव: जालोर-सिरोही एवं बाड़मेर सहित 8 सीटों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने दिए संकेत
राजस्थान के 25 सीटों का एग्जिट पोल आ चुका है। पोल के आंकड़ों में भाजपा प्रदेश की अधिकतर सीटें जीत रही है। इस बार कांग्रेस (INC) के लिए भी अच्छी ख़बर है क्योंकि उन्हें भी 2-4 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है।
HIGHLIGHTS
- हम राजस्थान में बीजेपी से अधिक सीटें जीतेंगे। जिसमें झुंझूनूं, बाड़मेर, दौसा, टोंक-सवाईमाधोपुर, करौली-धौलपुर और भरतपुर सहित कुल 11-12 सीटें शामिल हैं। साथ ही जालोर-सिरोही, अलवर और जयपुर ग्रामीण सहित कुल 8 सीटों पर कड़ी टक्कर बताया है।
संबंधित खबरें
हालांकि इन सबसे बीच आज (2 जून ) कांग्रेस पार्टी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के अध्यक्षों के साथ मीटिंग कर एग्जिट पोल के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया ली है।
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (govind singh dotasara) ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि मीडिया मे दिए जा रहे इन आंकड़ों से केवल धारणा बनाया जा रहा है। वास्तविक स्थिति इससे भिन्न हैं।
संबंधित खबरें
उन्होंने दावा करते हुए कहा, “हम राजस्थान में बीजेपी से अधिक सीटें जीतेंगे। जिसमें झुंझूनूं, बाड़मेर, दौसा, टोंक-सवाईमाधोपुर, करौली-धौलपुर और भरतपुर सहित कुल 11-12 सीटें शामिल हैं। साथ ही जालोर-सिरोही, अलवर और जयपुर ग्रामीण सहित (jaipur rural) कुल 8 सीटों पर कड़ी टक्कर बताया है।”
एग्जिट पोल के मुताबिक इन सीटों पर जीतेगी कांग्रेस
इंडिया टूडे (INDIA TODAY)- एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) ने राजस्थान (rajasthan) की 25 सीटों के एग्जिट पोल में बीजेपी को 16 से 19 सीटें, कांग्रेस 5 से 7 सीटें व अन्य को 1-2 सीटें दी है।
वहीं एबीपी-सी वोटर (ABP-c) की माने तो बीजेपी 21-23 सीटें और काग्रेंस 2-4 सीटों पर जीतती दिख रही है। जिन 4 सीटों पर कांग्रेस बढ़त में है वो राजस्थान की बाड़मेर, टोंक सवाईमाधोपुर, दौसा और झुंझूनूं की सीटें है। ज्यादातर एग्जिट पोल ने इन सीटों पर कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया है। वहीं शेष बची सीटें बीजेपी के खाते में जाने का दावा किया है।
ताज़ा खबरें
भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, एग्जाम देने जा रहे थे दोस्त
सिरोही के मंडार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो से अधिक सोने के आभूषणों के साथ तीन गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत
राजस्थान
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में ली अधिकारियों की बैठक, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
राजस्थान
राजस्थान में आरजीएचएस का बढ़ा दायरा: 2 वर्ष में 7200 करोड़ का भुगतान, लाभार्थियों और अस्पतालों की संख्या में भारी वृद्धि
राजस्थान