जयपुर, 25 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज अपने दिल्ली स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 25 जून 1975 के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा कर सभी के मौलिक अधिकारों का हनन किया था। भाजपा आज के दिन को सम्पूर्ण देश में काला दिवस के रूप में मना रही है। यह लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन है, आज के दिन लोकतंत्र को रौंदा गया था।
Rajasthan BJP: कांग्रेस ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए आपातकाल लगाया, जनसंघ सहित सभी विपक्षियों को जेल में ठूंस दिया - सीपी जोशी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज अपने दिल्ली स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 25 जून 1975 के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा कर सभी के मौलिक अधिकारों का हनन किया था। भाजपा आज के दिन को सम्पूर्ण देश में काला दिवस के रूप में मना रही है। यह लोकतंत्र के इतिहास का काला दि
HIGHLIGHTS
- आज का दिन इतिहास का काला दिन, लोकतंत्र को रौंदा गया - सीपी जोशी
- लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वालों को अपना इतिहास देखना चाहिए - सीपी जोशी
- जनसंघ से लेकर भाजपा ने देश हित में आंदोलन किए, नीतियां बनाई - सीपी जोशी
संबंधित खबरें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जनसंघ से लेकर अभी तक का भाजपा और कांग्रेस का इतिहास देश के सामने है। भाजपा ने जनसंघ से लेकर हमेशा देश हित में आंदोलन किए और नीतियां बनाई। कांग्रेस ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए देश में आपातकाल लगया और जनसंघ से लेकर एक विचारधारा वाले लोगों को जेल में ठूंस दिया गया, मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर काम किया है। आज जो लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहें है उन्हें अपना इतिहास देखना चाहिए। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनियां गांधी के समय किस प्रकार और कितनी बार संविधान को बदला गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला ने 2019 से 2024 तक प्रभावी रूप से कार्य किया। उनकी अगुवाई में नये सांसदों और महिला सांसदों को प्रोत्साहित कर बोलने का अवसर मिला, साथ ही संसद का पेपर लेस होना, नई संसद का निर्माण होना और लोकसभा के खर्चों में कमीं लाने जैसे महत्वपूर्ण काम हुए।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
thinQ360