जालोर | लोकसभा चुनावों की मतगणना के दिन चार जून को भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी (lumbaram choudhary) के जीत का जश्न मनाते समय रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल (Narayan singh dewal) का पर्स चोरी हो गया। जिसके बाद उन्होंने जालोर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।
पूर्व विधायक देवल का बटुआ चोरी: भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी की जीत का जश्न मनाते देवल का पर्स चोरी
लोकसभा चुनावों की मतगणना के दिन चार जून को भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के जीत का जश्न मनाते समय रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल का पर्स चोरी हो गया। जिसके बाद उन्होंने जालोर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।
HIGHLIGHTS
- लुंबाराम को माला पहनाते समय देवल का पर्स उसके जेब से चोरी हो गया। पर्स में 10 हजार रोकड़, ड्राइविंग लाईसेंस, पूर्व विधायक परिचय पत्र व एटीएम सहित कई डॉक्यूमेंट थे। जिसके बाद नारायणसिंह देवल ने जालोर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया हैं।
संबंधित खबरें
भाजपा महामंत्री हरीश राणावत (harish ranawat) ने कोतवाली में मामला दर्ज कर बताया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम 2 लाख 1 हजार 543 मतों से विजय घोषित हुए हैं।
मतगणना के बाद 4.30 बजे आहोर (Ahor) चौराहे से विजय जुलुस निकाला गया था। जिसमें रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल भी शामिल हुए थे।
वहीं, लुंबाराम को माला पहनाते समय देवल का पर्स उसके जेब से चोरी हो गया। पर्स में 10 हजार रोकड़, ड्राइविंग लाईसेंस, पूर्व विधायक परिचय पत्र व एटीएम सहित कई डॉक्यूमेंट थे। जिसके बाद नारायणसिंह देवल ने जालोर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया हैं।
ताज़ा खबरें
सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर 2 घंटे तक बैठा रहा बाघ 'मलंग', पर्यटकों में रोमांच और दहशत
निर्माण क्षेत्र में क्रांति: एनसीबी और अल्ट्राटेक ने कौशल विकास के लिए मिलाया हाथ, लाखों श्रमिकों को मिलेगी ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना: 2027 तक खुलेंगे 25,000 केंद्र, सस्ती दवाओं से बचेगा जनता का पैसा
भारत ने पहली ब्रिक्स युवा समन्वय बैठक 2026 की मेजबानी की; लचीलापन और नवाचार पर रहा मुख्य फोकस