सांचौर, 8 अप्रैल | पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सांचौर पहुंचे और जालोर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
Jalore Sirohi: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांचौर में सभा को किया संबोधित
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सांचौर पहुंचे और जालोर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने सांचौर को जिला बनाया और इसके विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाना जरूरी है।
HIGHLIGHTS
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सांचौर पहुंचे और जालोर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने सांचौर को जिला बनाया और इसके विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाना जरूरी है।
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने सांचौर को जिला बनाया और इसके विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैभव युवा है, शिक्षित है।
मैं उसे जनता को सौंप रहा हूं। वह हर सुख दुख में सांचौर की जनता के साथ रहेंगे और यहां के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे.
गहलोत ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि 36 कौम ने संकल्प लिया है कि वह वैभव का साथ देंगे और कांग्रेस को जिताएंगे। उन्हें पूरा भरोसा है की सांचौर इस बार कांग्रेस को वोट देने में रिकॉर्ड कायम करेगा।
लोकतंत्र खतरे में है, मतदाता ही इसे बचा सकता है
गहलोत ने कहा कि आज देश में जाति–धर्म के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है। ईडी, सीबीआई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जैसी संवैधानिक संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है।
संबंधित खबरें
माहौल खराब हो गया है और देश में लोकतंत्र खतरे में है। मतदाता ही लोकतंत्र को बचा सकता है।
कांग्रेस सरकार ने जनता का ध्यान रखा
गहलोत ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने आमजन के हितों के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, अन्नपूर्णा राशन किट, घरेलू उपभोक्ता के लिए 100 यूनिट फ्री बिजली जैसी तमाम योजनाएं चलाई।

किसानों का पूरा ध्यान रखा। अलग से किसान बजट दिया गया। 2000 यूनिट फ्री बिजली भी किसानों को दी गई। लेकिन भाजपा सरकार ने क्या किया। वह कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर रहे हैं। पिछले 20 साल से जालोर, सांचौर, सिरोही क्षेत्र में भाजपा का सांसद रहा लेकिन उसने यहां के विकास की सुध नहीं ली।
गहलोत ने सांचौर को बहुत कुछ दिया: सुखराम बिश्नोई
पूर्व विधायक सुखराम बिश्नोई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने सांचौर के विकास के लिए काफी काम किए हैं। सांचौर को नर्मदा का पानी देना, सांचौर को जिला बनाना, 120 से अधिक स्कूल खोलना और यहां 5 कॉलेज बनवाना, यह सब अशोक गहलोत सरकार की देन है।

गौसेवा के लिए भी अशोक गहलोत सरकार ने 3000 करोड़ का अनुदान दिया। उन्होंने कहा कि सांचौर के लोगों को अब वैभव को जिताना है। अशोक गहलोत ने काफी कुछ सांचौर के लिए किया है उसका कर्ज उतारना है।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रभारी हेम सिंह शेखावत, किशनाराम बिश्नोई, मनमोहन सिंह राव, महेंद्र गहलोत, हिंदू सिंह, सुरजन सिंह, भीखाराम सारण, बाबूलाल बिश्नोई, मेवाराम देवासी, हरेंद्र चौधरी, महावीर सिंह दांतिया, शमशेर अली, हाजी गफूर खां आदि उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
thinQ360