नई दिल्ली | देश में 1 जुलाई से आर्थिक जगत में फिर बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है।
ग्राहकों को होगा फायदा: 1 जुलाई को HDFC बैंक में मिल जाएगा HDFC लिमिटेड
इस विलय के बाद एचडीएफसी बैंक 100 प्रतिशत पब्लिक शेयरधारकों का हो जाएगा। एचडीएफसी लिमिटेड के मौजूदा शेयरधारकों को बैंक की 41 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।
HIGHLIGHTS
- इस विलय के बाद एचडीएफसी बैंक 100 प्रतिशत पब्लिक शेयरधारकों का हो जाएगा। एचडीएफसी लिमिटेड के मौजूदा शेयरधारकों को बैंक की 41 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।
संबंधित खबरें
अगले महीने की शुरूआत के साथ ही एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के साथ विलय हो जाएगा।
बता दें कि एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है।
पिछले साल 4 अप्रैल को एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Limited) के एचडीएफसी बैंक में मर्जर की घोषणा कर दी गई थी।
इस विलय के बाद एचडीएफसी बैंक 100 प्रतिशत पब्लिक शेयरधारकों का हो जाएगा।
संबंधित खबरें
एचडीएफसी लिमिटेड के मौजूदा शेयरधारकों को बैंक की 41 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।
एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के बोर्ड की बैठक 30 जून को आयोजित होगी।
वहीं, HDFC के वाइस-चेयरमैन और सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा है कि अब कंपनी के शेयरों में कारोबार 13 जुलाई को बंद कर दिया जाएगा।
एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक में विलय को साधारण बात नहीं होगी। ये देश के कॉर्पाेरेट (Corporate) इतिहास में सबसे बड़ा वित्तीय लेन देन होगा।
बताया जा रहा है कि इस डील की वैल्यू करीब 40 अरब डॉलर होगी। इस मर्जर के बाद नई संस्था के पास करीब 18 लाख करोड़ की संपत्ति हो जाएगी।
विलय का ग्राहकों पर क्या असर होगा ?
अब ये भी बताते चलते है कि, इस महा-विलय का ग्राहकों पर क्या असर होगा।
- इस विलय से ग्राहकों को काफी फायदा होने वाला है, क्योंकि इस विलय के बाद बैंक की वैल्यू पहले के मुकाबले और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
- लोगों को लोन मिलना और भी आसान हो जाएगा, क्योंकि बैंक पहले के मुकाबले अधिक जोखिम वाले लोन दे सकेगा।
- ग्राहकों को विलय के बाद एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक की सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग ब्रांचों में नहीं जाना पड़ेगा।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया