सवाई माधोपुर | कृषि एवं उद्यानिकी(horticulture) मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर दौसा लोकसभा सीट पर BJP की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। मंत्री मीणा गुरुवार को मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। कस्बे में सार्वजनिक सुनवाई के बाद मंत्री मीणा ने दोहराया कि दौसा से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा हारे तो, मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।
किरोड़ी लाल मीणा: दौसा सीट पर BJP हारी तो दे दूंगा इस्तीफा-किरोड़ी लाल मीणा
जब भीषण गर्मी में मतदाता(Voters) वोट डाल कर सरकार बना सकता है। मुझे भी मंत्री बनाया है। अब मेरी भी जिम्मेदारी है इनका दुख-दर्द सुनने की।
HIGHLIGHTS
- किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर दौसा लोकसभा सीट पर BJP की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए मंत्री मीणा ने कहा मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनने निकला हूं मंत्री मीणा ने कार्यवाहक सहायक अभियंता अखिलेश शर्मा को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात पर अटल हूं। दौसा ही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह ने मुझे मीणा बाहुल्य 7 सीटों की जिम्मेदारी दी थी। हम सभी सीटों पर जीत रहे हैं। देश में तीन चरण पूरे होने के बाद पार्टी की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि हम 400 पार सीटें जीतेंगे। नरेन्द्र मोदी व अमित शाह ने जो कहा सच है, उनकी जुबा पर सरस्वती बैठी है।
गर्मी की लहर(Heat wave) की चेतावनी के बीच लू के थपेड़ों में जनुसनवाई के सवाल पर कहा कि जब भीषण गर्मी में मतदाता(Voters) वोट डाल कर सरकार बना सकता है। मुझे भी मंत्री बनाया है। अब मेरी भी जिम्मेदारी है इनका दुख-दर्द सुनने की। इसीलिए मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनने निकला हूं। घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी है। आचार संहिता के कारण अधिकारी साथ नहीं है। आचार संहिता के बाद अधिकारियों को साथ लेकर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जनता को किया वादा पूरा करूंगा। मंत्री मीणा ने गुरुवार को कस्बे सहित पीलवा नदी, बिच्छीदोना, माणोली, भूखा, दिवाड़ा, शेषा, कुंडली नदी, गंभीरा, बड़ा गांव, चांदनोली, मेदपुरा ( खिरनी ), पुरा, जोलंदा, महेश्वरा, श्रीपुरा, रामड़ी, अनियाला, कीरतपुरा, डिडवाड़ा, बरियारा, निमोद, करेल, भारजा गांवों में सार्वजनिक सुनवाई की। इस दौरान छात्र नेता दीपक मीना, हनुमान प्रसाद मंगल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर भी साथ रहे।
भ्रष्टाचार के आरोप लगाए किसानों ने
मलारना डूंगर कस्बे में जन सुनवाई के दौरान मायापुर डूंगरी निवासी हरी सैनी ने कृषि कनेक्शन(agricultural connection) लगाने की एवज में बिजली निगम के ठेकेदार पर 10 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया। सैनी ने कहा कि कृषि कनेक्शन(agricultural connection) की डिमांड(Demand) राशि जमा कराने के बाद भी कनेक्शन(connection) नहीं लगाया जा रहा है।
जब उसने बिजली निगम में संपर्क किया तो उसे ठेकेदार के पास भेज दिया। संबंधित ठेकेदार कनेक्शन स्टेबल(connection stable) करने के लिए 10 हजार रुपए मांग रहा है। इस पर मंत्री मीणा ने कार्यवाहक सहायक अभियंता अखिलेश शर्मा को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
छाया रहा बिजली,पानी व रोजगार का मुद्दा
मंत्री मीणा की जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा बिजली निगम की शिकायत की। कहीं खेतों में झूलते बिजली के तार की समस्या बताई गई। कहीं किसानों के बिजली कनेक्शनों(electrical connections) में जान बूझ कर देरी के आरोप लगाए गए। इसी तरह गांवों में जल समस्या को लेकर लोगों में मंत्री मीणा ने निवेदन किया। इसी तरह बेरोजगारी को लेकर भी ग्रामीणों ने मंत्री को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि जिले में स्थायी रोजगार के संसाधन नहीं है। किसान कर्ज पर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बजरी परिवहन कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। लेकिन अब ठेका(Lease) खत्म होने से बेरोजगार हो गए। किसानों पर कर्ज बढ़ता जा रहा है।
यह बताई समस्या मंडल अध्यक्ष ने
BJP मंडल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर ने मंत्री मीणा को एक पत्र सौंप कस्बे में बैरवा बस्ती व गुर्जर बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण, गौशाला के लिए भूमि आवंटन, श्मशान के लिए भूमि आवंटन तथा रास्ता बनाने, मलारना डूंगर में मुंसिफ कोर्ट खोलने, सैनीपुरा तिबारा से समेला तक, गुर्जर टापरीन से मकसूदनपुरा तक नवीन डामरीकृत सड़ा बनाने, दादुपंथी मोहल्ले से भाई-भाई के ढाणी तक ग्रेवल सडक़ निर्माण, श्मशन घाटन में नलकूप, मोटर व विश्राम गृह बनाने की मांग की।
इसी तरह व्यापार मंडल ने मंत्री से मुलाकात कर रात के समय कस्बे में पुलिस गश्त बढ़वाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि रात को बाजार बंद होने के बाद दुकानों में चोरी का प्रयास किया जाता है। बरामदों में पड़े नमक के कट्टे तक चोरी हो जाते हैं। इस पर थानाधिकारी रामनाथ सिंह ने कस्बे में गश्त बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
टैग:
jaipur
rajasthan
SawaiMadhopur
KiroriLalMeena
Election
BJP
Publichearing
PMModi
AmitShah
KanhaiyaLalMeena
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
thinQ360