नई दिल्ली | IND vs WI 2nd ODI: वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में मिली हार का हिसाब चुका लिया है।
हार का बदला, जीत से: वेस्टइंडीज ने चुका लिया हिसाब, 6 विकेट से हारा भारत, अब ’करो या मरो’ का मैच
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 40.5 ओवर में 181 रनों पर सिमट गई। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने मात्र 36.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।
HIGHLIGHTS
- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 40.5 ओवर में 181 रनों पर सिमट गई। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने मात्र 36.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में शानदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से सीरीज में बराबरी कर ली है।
अब सीरीज का तीसरा वनडे 3 अगस्त को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जायेगा।
इसके बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद जताई गई है, क्योंकि दोनों टीमे एक-एक मैच जीत कर बराबरी पर है। ऐसे में ये मुकाबला ’करो या मरो’ का होगा।
पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया दूसरे वनडे में फ्लॉप साबित हुई।
संबंधित खबरें
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 40.5 ओवर में 181 रनों पर सिमट गई।
ऐसे में लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने मात्र 36.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कोहली और रोहित को दिया गया था आराम
पहले वनडे में जीत के बाद दूसरे वनडे के लिए टीम के सीनियर प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया था।
इनकी जगह पर टीम में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मौका दिया गया था, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज पूरी तरह से नाकाम रहे।
रोहित के बाहर होने के चलते टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में थी, लेकिन वे भी कुछ करने में सफल नहीं हो पाए।
हालांकि ओपनिंग में उतरे ईशान किशन और शुभमन गिल ने रक्षात्मक तरीके से खेलते हुए पहले विकेट के लिए ़90 रनों की साझेदारी की।
ईशान ने दूसरे मैच में भी अर्द्धशतक लगाया। शुभमन गिल 49 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ईशान किशन 55 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 24 रनों का योगदान दिया।
इसके बाद मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फेल हो गया और टीम इंडिया सिर्फ 181 रनों पर ही सिमट गई।
ताज़ा खबरें
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'