भरतपुर | प्रदेश के भरतपुर जिले में एक हद्यविदारक मामला सामने आया है। जिसमें एक मां ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की परवाह किए बिना खुद को मौत के गले लगा लिया।
बार-बार मां को निहार रही नन्हीं आंखें: डेढ़ साल की मासूम को दूध पिलाकर सुलाया और फंदे से झूल गई मां
मृतका जेईएन अपने पीछे एक डेढ़ साल की बेटी छोड़ गई। कीर्ति ने सुसाइड करने से पहले अपनी मासूम बेटी को दूध पिलाया और सुला दिया। इसके बाद कीर्ति पंखे से लटके पाई गई। डेढ साल की मासूम बच्ची बार-बार अपनी मां को ताक रही है...
HIGHLIGHTS
- मृतका जेईएन अपने पीछे एक डेढ़ साल की बेटी छोड़ गई। कीर्ति ने सुसाइड करने से पहले अपनी मासूम बेटी को दूध पिलाया और सुला दिया। इसके बाद कीर्ति पंखे से लटके पाई गई। डेढ साल की मासूम बच्ची बार-बार अपनी मां को ताक रही है...
संबंधित खबरें
सिंचाई विभाग में कार्यरत महिला जेईएन की शादी दो साल पहले हुई थी। महिला ने बीती रात अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शहर की जसवंत नगर कॉलोनी में अपने ससुराल में रहने वाली महिला जेईएन के पिता ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
सूचना पर मौके पर पहुंची थाना अटलबंध पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मासूम बेटी को दूध पिलाकर सुलाया और...
संबंधित खबरें
मृतका जेईएन अपने पीछे एक डेढ़ साल की बेटी छोड़ गई। कीर्ति ने सुसाइड करने से पहले अपनी मासूम बेटी को दूध पिलाया और सुला दिया।
इसके बाद कीर्ति पंखे से लटके पाई गई। डेढ साल की मासूम बच्ची बार-बार अपनी मां को ताक रही है, लेकिन उसे नहीं पता कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं है।
पिता का आरोप बेटी को मारा गया
महिला की मौत को लेकर उसके पिता ने बेटी के पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करवाया है।
पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्याकर उसके शव को पंखे पर लटकाया गया है।
2021 में हुई थी शादी
मृतका के पिता जलसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी कीर्ति सिंह की शादी 26 अप्रेल 2021 को जसवंत नगर के रहने वाले भानूप्रतान के साथ हुई थी।
तब उनकी बेटी क्लर्क थी, शादी के बाद वह सिंचाई विभाग में जेईएन बन गई।
पिता का आरोप है कि उन्होंने अपनी लाड़ली बेटी की शादी में 25 लाख रुपए खर्च किए। इसमें कार सहित 5 लाख रुपए की नकदी एवं सोने-चांदी के जेवर व अन्य सभी घरेलू सामान दिए थे।
इसके बावजूद शादी के बाद से ही दहेज के लिए उनकी बेटी को पति और ससुरालवालों द्वारा परेशान किया जाता था।
उनकी बेटी से बार-बार 15 लाख रुपए लाने की मांग की जा रही थी।
बेटी ने कई बार घर आकर एवं फोन पर ससुराल वालों के इस व्यवहार के बारे में बताया था।
पिता का कहना है कि इस बाबत उन्होंने अपने दामाद और उनके परिजनों से बात कर समझाइश भी की थी, लेकिन ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर पंखे पर लटका दिया।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका