thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

शुद्ध आहार मिलावट पर वार: खाद्य सुरक्षा टीम ने जालोर शहर में की कार्यवाही, घी—दूध व मिल्क पाउडर सीज

ललित पथमेड़ा ललित पथमेड़ा

जालोर शहर की दो फर्मों पर कार्यवाही कर करीबन 10 हजार 400 किलोग्राम घी व 15 हजार किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया गया।

HIGHLIGHTS

  • जालोर में की गई कार्यवाही में 10 हजार 400 किलो घी व 15 हजार किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज
  • खाद्य सुरक्षा टीम ने घी, दूध व स्किम्ड  मिल्क पाउडर के लिए 4 नमूने
jalore kadya suraksha milawat par war
खाद्य सुरक्षा टीम ने जालोर शहर में की कार्यवाही

जालोर | प्रदेशभर में चल रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जालोर शहर की दो फर्मों पर कार्यवाही कर करीबन 10 हजार 400 किलोग्राम घी व 15 हजार किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रमाशंकर भारती ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद केंद्रीय टीम जयपुर एवम जालोर की खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्यवाही की जो देर रात 1:00 बजे तक चली।

कार्यवाही के दौरान सिरे मंदिर रोड स्थित मेसर्स जय मां आशापुरी एजेंसी से 1 हजार किलोग्राम घी का नमूना लेकर सीज किया तथा भीनमाल रोड भागली स्थित गजानंद मिल्क प्रा.लिमिटेड से लगभग 9 हजार 400 किलोग्राम घी एवम लगभग 15 हजार किलोग्राम स्कीम्ड मिल्क पाउडर तथा दूध के जांच हेतु नमूने लेकर सीज किया गया।

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर एवम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव  श्रीमती शुभ्रासिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना में खाद्य सुरक्षा एवम औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशों की अनुपालना में एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के सुपरविजन में संयुक्त आयुक्त डॉक्टर एस. एन.धौलपुरिया के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मुखबिर द्वारा की गई शिकायत के आधार पर कार्यवाही के दौरान केंद्रीय टीम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा ,लोकेश शर्मा और जालोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवंत सिंह मोजूद रहे।

टैग: jalore rajasthan
शेयर करें:

ताज़ा खबरें