मोदरा/ नजीर खान। जालोर के जसवंतपुरा के समीप जाविया गांव में स्थित कासमशाहा वली की दरगाह पर सूफी संत जोगा नाडी वाले बापू, जिन्हें मूडी मस्तान के नाम से जाना जाता था, का रविवार दोपहर 12.20 बजे निधन हो गया।
सूफी संत जोगा नाडी वाले बापू का इंतकाल: कौमी एकता की मिसाल कायम रखने वाले मूडी मस्तान का निधन
जालोर के जसवंतपुरा के समीप जाविया गांव में स्थित कासमशाहा वली की दरगाह पर सूफी संत जोगा नाडी वाले बापू, जिन्हें मूडी मस्तान के नाम से जाना जाता था, का रविवार दोपहर 12.20 बजे निधन हो गया। जोगा नाडी वाले बापू ने अपने जीवनकाल में हमेशा पर्यावरण को बढ़ावा देने का काम किया और कासमशाहा वली की दरगाह को बागबान में बदल दिया।
HIGHLIGHTS
संबंधित खबरें
जोगा नाडी वाले बापू ने अपने जीवनकाल में हमेशा पर्यावरण को बढ़ावा देने का काम किया और कासमशाहा वली की दरगाह को बागबान में बदल दिया। वे जहां भी बैठते थे, वहां पेड़-पौधे लगाते थे ताकि हरियाली बनी रहे।
जसवंतपुरा मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर वीरान पहाड़ियों के बीच स्थित कासमशाह वली की दरगाह पर लाखों लोगों की तकदीर संवारने वाले जोगा नाडी वाले बापू गरीबों की आखरी उम्मीद और दुखियों का सहारा थे। उनके इंतकाल की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर छा गई।
उनका जनाजा सुबह करीब दस बजे पीर हसन बापू डीसा वाले ने पढ़ाया। देर रात को दोलपुरा के चौराहा के पास बापू द्वारा बनाए गए बगीचे के पास वाली जमीन पर उन्हें दफनाया गया। उनके जनाजे में हजारों मुरीद शामिल हुए। दोलपुरा में हाइवे के किनारे स्थित उनके विश्राम गृह में उनके जनाजे को रखा गया और वहीं पर दफनाया गया।
संबंधित खबरें
मुड़ी मस्तान हमेशा अपने मुरीदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करते थे। जो भी उनके पास दु:खी होकर आता था, वह हंसता हुआ लौटता था। उनकी दुआओं से हर कोई उनका मुरीद बन जाता था।
ताज़ा खबरें
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
thinQ360