जयपुर, 26 मई 2025 – राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी अब राष्ट्रभक्ति का ढोंग कर रही है, जबकि असल में उसका रवैया देश को विभाजित करने वाला है। उन्होंने जयपुर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हाल ही में ‘जय हिंद’ नाम से एक रैली आयोजित की, लेकिन उसकी बातों और बयानों में राष्ट्रविरोधी मानसिकता ही झलकती रही।
BJP Rajasthan: कांग्रेस नेता झूठ के भरोसे चलाते हैं दुकान: मदन राठौड़
BJP State President Madan Rathore slams Congress for questioning Indian Army, spreading misinformation on ceasefire and disrespecting national unity.
संबंधित खबरें
राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी 100 वर्षों की यात्रा में राष्ट्रसेवा के नए मानदंड स्थापित किए हैं। आज समाज के हर वर्ग द्वारा संघ के विचारों को स्वीकार किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस की नकारात्मक, विभाजनकारी और विघटनकारी नीतियों को जनता नकार चुकी है। यही कारण है कि कांग्रेस संघ फोबिया से ग्रसित हो चुकी है और निरंतर भ्रामक बयानबाजी कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "गहलोत कहते हैं कि संघ परिवार का तिरंगे में विश्वास नहीं है और नागपुर मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया गया। यह उनके अल्पज्ञान का प्रतीक है। स्वतंत्रता के बाद वर्षों तक केवल सरकारी भवनों पर ही तिरंगा फहराने की अनुमति थी। सुप्रीम कोर्ट के जिंदल केस के बाद यह अधिकार आम नागरिकों को मिला, जिसके बाद संघ मुख्यालय पर भी नियमित रूप से ध्वजारोहण होता है।"
सीजफायर पर कांग्रेस नेताओं के सवालों को लेकर राठौड़ ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय भारत की शर्तों पर हुआ है। देश के विदेश मंत्री, सेना के अधिकारी और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित सीजफायर को भारत ने अपनी रणनीतिक स्थितियों के अनुसार स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, "जब देश संकट में होता है तो हर राष्ट्रभक्त सरकार के साथ खड़ा होता है, लेकिन कांग्रेस सस्ती राजनीति करने से बाज नहीं आ रही।"
राठौड़ ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी दुनियाभर में भारत की एकता और संप्रभुता की बात रखने के लिए सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल भेज रहे हैं, जिनमें कांग्रेस नेता शशि थरूर भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत, पायलट और डोटासरा सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं। यह विरोधाभासी रवैया कांग्रेस की दिशाहीनता को दर्शाता है।
संबंधित खबरें
उन्होंने कांग्रेस पर अमेरिका के हस्तक्षेप को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस नेताओं को कूटनीति, सामरिक नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा की कोई समझ नहीं है। ये लोग झूठे आरोप लगाकर देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पाकिस्तान से कोई भी वार्ता केवल पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी। किसी भी आतंकी हमले को भारत युद्ध के रूप में देखेगा और वैसा ही जवाब देगा।”
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा, “कुछ बातें कूटनीतिक और सामरिक दृष्टिकोण से सार्वजनिक नहीं की जातीं, लेकिन कांग्रेस हमेशा वही भाषा बोलती है जिससे दुश्मन देशों को लाभ मिलता है।”
अंत में उन्होंने बताया कि भाजपा पूरे प्रदेश में बिना पार्टी झंडे के तिरंगा यात्राओं और सिंदूर यात्राओं का आयोजन कर रही है, जिसमें गांव-गांव, गली-मोहल्ले से जनता बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा, “देश की एकता, सेना के शौर्य और भारत के गौरव का सम्मान ही भाजपा का उद्देश्य है। अच्छा होता अगर कांग्रेस नेता भी इन यात्राओं में भाग लेते, लेकिन जिनके कारण देश का विभाजन हुआ, वे राष्ट्र की एकता को कभी समझ ही नहीं सकते।”
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
thinQ360