नई दिल्ली: थाईलैंड (Thailand) में हुए 74वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन (Miss Universe Competition) में मिस मेक्सिको फातिमा बॉश (Miss Mexico Fatima Bosch) को मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया। प्रतियोगिता के दौरान उनका पेजेंट डायरेक्टर (Pageant Director) से विवाद हुआ था। भारत की मनिका (Manika) टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं।
मिस यूनिवर्स 2025: मिस यूनिवर्स 2025 का ताज फातिमा बॉश ने जीता, विवादों में रहा सफर
थाईलैंड (Thailand) में हुए 74वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन (Miss Universe Competition) में मिस मेक्सिको फातिमा बॉश (Miss Mexico Fatima Bosch) को मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया। प्रतियोगिता के दौरान उनका पेजेंट डायरेक्टर (Pageant Director) से विवाद हुआ था। भारत की मनिका (Manika) टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं।
HIGHLIGHTS
- मिस मेक्सिको फातिमा बॉश ने जीता मिस यूनिवर्स 2025 का ताज। थाईलैंड में आयोजित हुई 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता। प्रतियोगिता के दौरान फातिमा बॉश का पेजेंट डायरेक्टर से हुआ था विवाद। भारत की मनिका टॉप 12 में जगह बनाने में रहीं असफल।
संबंधित खबरें
74वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन का फाइनल शुक्रवार को थाईलैंड के नंतबुरी के पाक्रिट में इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मिस मेक्सिको फातिमा बॉश को विजेता घोषित किया गया, जबकि मिस थाईलैंड फर्स्ट रनर-अप रहीं। भारत की तरफ से राजस्थान की मनिका ने इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था, लेकिन वह टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना पाईं और स्विमसूट राउंड के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
विवादों में घिरीं मिस मेक्सिको फातिमा बॉश
मिस यूनिवर्स 2025 की विजेता फातिमा बॉश का 4 नवंबर को सैशिंग सेरेमनी के दौरान थाईलैंड के पेजेंट डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल से एक गंभीर विवाद हो गया था। डायरेक्टर ने फातिमा को सार्वजनिक रूप से 'डम्बहेड' (बेवकूफ) कहकर डांटा था। यह डांट थाईलैंड को प्रमोट करने वाली पोस्ट न डालने के कारण लगाई गई थी।
फातिमा ने मौके पर ही डायरेक्टर के इस व्यवहार का विरोध किया और कहा कि वे महिला का सम्मान नहीं कर रहे हैं। इसके बाद डायरेक्टर ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर फातिमा को बाहर निकलने का कह दिया। इस अपमान के बाद फातिमा बॉश और मिस यूनिवर्स 2024 सहित कई अन्य प्रतियोगियों ने विरोधस्वरूप इवेंट को बीच में ही छोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश?
25 साल की फातिमा बॉश फर्नांडीज मैक्सिको के टैबास्को स्टेट के सेंटियागो डी टीपा शहर की रहने वाली हैं। वह टैबास्को की पहली मिस यूनिवर्स मेक्सिको हैं, जिन्हें 13 सितंबर 2025 को ग्वाडालाजारा में क्राउन पहनाया गया था। फातिमा ने मैक्सिको की आइबेरो-अमेरिकानो यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है।
अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए, वह इटली के मिलान में NABA एकेडमी गईं और बाद में यूएस के लिंडन इंस्टीट्यूट से एडवांस कोर्स किया। फातिमा एक सफल मॉडल और डिजाइनर हैं। उनके स्थानीय करियर की शुरुआत 2018 में टैबास्को में 'फ्लोर डी ओरो' का टाइटल जीतने के साथ हुई थी।
ताज़ा खबरें
राजस्थान: भीलवाड़ा में गैस संकट की अफवाह फैलाने पर 8 गिरफ्तार, प्रशासन ने कहा- स्टॉक पर्याप्त, पैनिक न करें
सोना ₹3 हजार बढ़कर ₹1.46 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹2.28 लाख हुई; जानें निवेश का सही समय
कोटा मेडिकल कॉलेज का जलवा: RUHS परीक्षा में दो रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया राजस्थान टॉप, मिलेगा गोल्ड मेडल
अशोक गहलोत का पलटवार: बोले- मेरी सलाह से बौखलाए सीएम, बेटों को सरकार से दूर रखें, राजनीति से नहीं