जयपुर | भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) राजस्थान ने आगामी विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा कर दी है।
विधानसभा उप चुनाव 2024: नरपत चारण बने सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) राजस्थान ने आगामी विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा कर दी है। प्रदेशाध्य
संबंधित खबरें
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार इन नामों की सूची जारी की गई है। इसमें सिरोही जिले के युवा नेता नरपत चारण को सलूम्बर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरपत चारण मूलत: माउंट आबू के रहने वाले हैं और युवा मोर्चा में लम्बे समय से सक्रिय हैं।
घोषित सूची के अनुसार:
झुंझुनूं - प्रभारी: नटवर सिंह किशनपुरा सह-प्रभारी: मदन गोपाल बालान, गोपाल पारीक, पारूल गोदारा।
दौसा - प्रभारी: अर्जुन धाबाई, सह-प्रभारी: भीमराज मीणा, अरुण प्रधान, आशीष शर्मा।
संबंधित खबरें
अलवर दक्षिण (रामगढ़) - प्रभारी: जयंत यादव, नीरज वशिष्ठ, वेदप्रकाश पटेल, रविन्द्र जादौन मेघवाल
टोंक (देवली-उनियारा) - प्रभारी:चन्द्रवीर सिंह, सह-प्रभारी: भगवान सिंह गुर्जर, घनश्याम गौतम, मुकेश राष्टवादी,
डूंगरपुर (चौरासी) - प्रभारी: कांतिलाल अहारी, सह-प्रभारी लक्ष्मणलाल गरासिया, दिनेश राणा, हितेश पाटीदार।
उदयपुर देहात (सलूम्बर) - प्रभारी: नरपत चारण, सह-प्रभारी: रणजीत सिंहदिग्पाल, कुलदीप शर्मा, हिमांशु बागड़ी
नागौर शहर (खींवसर) - प्रभारी: नरेन्द्र पिलानिया, सह-प्रभारी: कुलदीप सिंह जैतावत, योगेन्द्र चौधरी, शुभम टांक।
इन नियुक्तियों के तहत सभी प्रभारियों और सह-प्रभारियों से अपेक्षा की गई है कि वे उपचुनावों में पार्टी के पक्ष में प्रचार और संगठन के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
ताज़ा खबरें
राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी: कोटा-बूंदी में डेयरी विकास के लिए ओम बिरला और राजीव रंजन सिंह की अहम बैठक
जयपुर एयरपोर्ट पर लागू होगा नया समर शेड्यूल, 26 शहरों के लिए हर हफ्ते उड़ेंगी 824 फ्लाइट्स
राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा: 1 अप्रैल से कोटा से जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के लिए चलेंगी नई बसें
Earth Hour 2026: राजस्थान में आज रात 1 घंटे के लिए रहेगा 'ब्लैकआउट', राज्यपाल ने की लाइटें बंद करने की अपील