मुंबई । Adipurush Controversy: लंबे समय से फिल्म ’आदिपुरुष’ का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया है।
’सीता भारत की बेटी है’ संवाद पर बवाल: नेपाल ने लगाई फिल्म ’आदिपुरुष’ की रिलीज पर रोक
प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को काफी अच्छा रेपॉन्स मिल रहा है। लेकिन नेपाल में फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद छिड़ गया है। जिसके चलते नेपाल में फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
HIGHLIGHTS
- प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को काफी अच्छा रेपॉन्स मिल रहा है। लेकिन नेपाल में फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद छिड़ गया है। जिसके चलते नेपाल में फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
संबंधित खबरें
प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को काफी अच्छा रेपॉन्स मिल रहा है। लेकिन नेपाल में फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद छिड़ गया है। जिसके चलते नेपाल में फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सीता माता को भारत की बेटी बताने पर नेपाल नाराज
फिल्म आदिपुरुष भगवान राम की कथा पर आधारित है। जिसे बेहद ही नए और आधुनिक तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया है।
फिल्म के एक संवाद में सीता माता को भारत की बेटी कहा गया है।
संबंधित खबरें
बस यहीं बात नेपाल को पसंद नहीं आई और वह नाराज हो गया है।
क्या कहना है नेपाल का ?
दरअसल, नेपाल का तर्क है कि सीता माता की उत्पत्ति नेपाल या भारत तक ही सीमित नहीं है।
नेपाल ने सीता माता को भारत की बेटी बताने वाले संवाद को तीन दिन के भीतर बदलने की बात कही है।जिसके बाद ही नेपाल में फिल्म की रिलीज हो सकती है।
Kathmandu Metro Mayor Balen Shah regarding the recent controversial sentence in the South Indian movie "Adipurush" says, "दक्षिण भारतीय फिल्म आदिपुरुषमा समावेश ‘जानकी भारतीय छोरी हुन्’ भन्ने शब्द जबसम्म नेपालमा मात्र नभई भारतमा पनि सच्चिदैन तब सम्म काठमाडौं महानगरपालिका भित्रका… pic.twitter.com/kwuq6EJMEw
काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने सार्वजनिक रूप से फिल्म के प्रति अपनी अस्वीकृति व्यक्त करते हुए कहा कि, जब तक दक्षिण भारतीय फिल्म आदि पुरुष में शामिल जानकी भारत की बेटी है को बदला नहीं जाता तब तक फिल्म रिलीज नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि काठमांडू महानगर में किसी भी हिंदी फिल्म को प्रदर्शित होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
फिल्म निर्माताओं को इस मुद्दे के समाधान के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
उनका कहना है कि सीता को राष्ट्रीय सीमाओं से परे एक प्रतिष्ठित के रूप में पूजा जाता है।
आपको बता दें कि ‘आदिपुरुष’ का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास ने राघव का रोल निभाया है, जबकि कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आ रही हैं।
वहीं सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का रोल प्ले निभाया है। वहीं हनुमान के रोल में देवदत्त नागे हैं।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया