नई दिल्ली | OP Rajbhar Joins NDA: उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार को और मजबूती मिल गई है।
NDA परिवार को ’राजभर’ का साथ: ओपी राजभर एनडीए में शामिल, कहा-भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) रविवार को एनडीए में शामिल हो गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजभर का NDA में स्वागत किया है।
HIGHLIGHTS
- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) रविवार को एनडीए में शामिल हो गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजभर का NDA में स्वागत किया है।
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) रविवार को एनडीए में शामिल हो गए हैं।
इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजभर का NDA में स्वागत किया है।
रविवार को शाह ने इसकी घोषणा करते हुए ट्वीट किया कि राजभर के आने से NDA को मजबूती मिलेगी।
बता दें कि, इससे पहले 14 जुलाई को दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी।
संबंधित खबरें
गृहमंत्री शाह ने इस मुलाकात का एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें राजभर के साथ उनके बेटे अरविंद राजभर भी दिखाई दे रहे हैं।
इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, ओपी राजभर जी से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में आने का फैसला लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं।
राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।
श्री @oprajbhar जी से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूँ।
राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा… pic.twitter.com/uLnbgJedbF
राजभर ने भी किया ट्वीट
खुद के एनडीए में शामिल होने के बाद ओपी राजभर ने भी ट्वीट करके शाह की बात पर मुहर लगा दी है।
राजभर ने ट्वीट करते हुए अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद कहा है।
भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी
राजभर ने कहा कि, भाजपा और सुभासपा आए साथ, सामाजिक न्याय देश की रक्षा-सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अब मिलकर लड़ेगी।
उन्होंने ये भी खुलासा कि गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में भेंट हुई और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया