जयपुर। लोकसभा चुनाव 2024 अंतर्गत राज्य में 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 1,40,907 सेवा मतदाताओं (voters) को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट (electronically postal ballot) जारी किए गए हैं, इनमें से 1,32,381 मतदाताओं ने इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट (electronically postal ballot) डाउनलोड किए हैं। अब तक कुल 69,795 सेवा मतदाताओं के इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट (electronically postal ballot) प्राप्त हुए हैं।
मतगणना: कुल 1,40,907 में से 1,32,381 मतदाताओं ने इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट किए डाउनलोड
पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस से डाले गए मतों की गणना के लिए 800 टेबल्स लगाई जाएंगी |
HIGHLIGHTS
- अब तक कुल 69,795 इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए
- पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 400 मतगणना सुपरवाइजर और 800 मतगणना एजेंट नियोजित कर इन्हें समुचित प्रशिक्षण दिया |
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सेवा मतदाताओं को ये पोस्टल बैलेट भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (ETPBMS) के द्वारा भेजे गए हैं। सेवा मतदाताओं द्वारा अपना मत अंकित कर यह डाक मतपत्र (postal ballot) तीव्र डाक (speed post) से रिटर्निंग अधिकारी को भेजे जाते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि डाक मतपत्र (postal ballot) एवं ETPBMS से डाले गए मतों की गणना के लिए प्रदेश में 800 टेबल्स लगाई जाएंगी। एक टेबल पर 200-250 ETPBMS मतों की गणना की जाएगी। राज्य में डाक मतपत्र (postal ballot) की मतगणना के लिए 400 मतगणना सुपरवाइजर और 800 मतगणना एजेंट नियोजित कर इन्हें समुचित प्रशिक्षण दिया गया है।
झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक डाक मतपत्र (postal ballot) प्राप्त
गुप्ता ने बताया कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 14,211, सीकर से 8,686 एवं अलवर से 7,564 इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट (electronically postal ballot) प्राप्त हुए हैं। वहीं सबसे कम बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 77 एवं उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से 117 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट (electronically postal ballot) प्राप्त हुए हैं।
लोकसभा क्षेत्रवार प्राप्त इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट
संबंधित खबरें
गंगानगर - 1,022
बीकानेर - 1,173
चूरू - 4,586
झुंझुनूं - 14,211
सीकर - 8,686
जयपुर ग्रामीण - 5,062
जयपुर - 604
अलवर - 7,564
भरतपुर - 5,172
करौली, धौलपुर - 2,391
दौसा - 2,206
टोंक, सवाई माधोपुर - 1,298
अजमेर - 1,966
नागौर - 4,093
पाली - 2,192
जोधपुर - 2,589
बाड़मेर - 1,253
जालोर - 138
उदयपुर - 117
बांसवाड़ा - 77
चित्तौड़गढ़ - 246
राजसमंद - 1,656
भीलवाड़ा - 827
कोटा - 428
झालावाड़, बारां - 238
गुप्ता ने बताया कि ETBP संबंधित आरओ को 4 जून को प्रातः 8 बजे से पहले प्राप्त हो जाना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित पोस्टल बैलट सिस्टम (ETPBS) सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक साधनों से प्रेषित किया जाता है।
यह मतदाता को अपने वरीय स्थान जो उनके मूल रूप से आवंटित मतदान निर्वाचन क्षेत्र से बाहर स्थित होता है, से इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त डाक मतपत्र (postal ballot) फॉर्म पर अपना वोट देने में समर्थ बनाता है।
यह सिस्टम निर्वाचकों द्वारा मतदान करने का एक आसान विकल्प उपलब्ध करवाता है क्योंकि इस सिस्टम का उपयोग करके डाक मतपत्र (postal ballot) प्रेषित करने में समय की बाधा को दूर कर लिया किया गया है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
thinQ360