नई दिल्ली | राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी माहौल तैयार करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिलेक्स के मूड में नजर आ रहे हैं।
पीएम ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान: राजस्थान में चुनाव, नरेंद्र मोदी की फर्राटा उड़ान
राजस्थान में शनिवार को हो रही वोटिंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। पीएम मोदी ने आज बेंगलुरु में लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान में शनिवार को हो रही वोटिंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। पीएम मोदी ने आज बेंगलुरु में लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है।
संबंधित खबरें
ऐसे में राजस्थान में शनिवार को हो रही वोटिंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला है।
पीएम मोदी ने आज बेंगलुरु में लड़ाकू विमान तेजस (Tejas) में उड़ान भरी है।
पीएमओ के मुताबिक पीएम बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमटेड की फैसिलिटी के दौरे पर पहुंचे थे।
वो तेजस जेट की मैन्यूफैक्चिरिंग हब (विनिर्माण) का निरिक्षण करने के लिए वहां पहुंचे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि, आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं।
भारतीय वायुसेना, डीआडीओ और एचएएल के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
तेजस को खरीदने के इच्छुक हैं कई देश
गौरतल है कि कई देशों ने हल्के लड़ाकू विमान तेजस को खरीदने की इच्छा भी जताई है।
अमेरिकी रक्षा दिग्गज जीई एयरोस्पेस ने प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान एमके-2-तेजस के लिए संयुक्त रूप से इंजन का उत्पादन करने के लिए एचएएल के साथ एक समझौता भी किया था।
Successfully completed a sortie on the Tejas. The experience was incredibly enriching, significantly bolstering my confidence in our country's indigenous capabilities, and leaving me with a renewed sense of pride and optimism about our national potential. pic.twitter.com/4aO6Wf9XYO
ताज़ा खबरें
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट