बांसवाड़ा | विदाई से पहले मानसून ने एक बार फिर से अपनी रहमत बरसा दी है।
जिसके चलते राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश का दौर चल पड़ा है और बांधों के गेट तक खोलने पड़ गए हैं।
करीब डेढ महीने से बारिश का इंतजार कर रही राजधानी जयपुर में भी मानसूनी बादल पिछले दो दिन से जमकर बरस रहे हैं।
तो वहीं बांसवाड़ा जिले में तो बीते 2 दिन से तेज बारिश का ऐसा दौर चालू है कि माही बांध पूरी तरह से लबालब हो चुका हैं और शनिवार को तो डैम के 16 गेटों को खोल दिया गया है।