मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार देर रात कानून व्यवस्था की समीक्षा के कुछ घंटे बाद ही कार्मिक विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।
इनका 5 दिन में दूसरी बार तबादला
देर रात जारी की गई तबादला सूची में दो आईपीएस अधिकारी तो ऐसे भी हैं, जिनका 5 दिन में दूसरी बार तबादला हुआ है।
इसमें एक राहुल प्रकाश को जयपुर में यातायात डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उन्हें भरतपुर रेंज में उपमहानिरीक्षक लगाया गया था।
वहीं दूसरे आईजी रुपिंदर को आरएसी महा निरीक्षक पद से हटाते हुए भरतपुर रेंज में आईजी बनाया गया है।

इन आईपीएस अफसरों के भी तबादले
- राहुल प्रकाश को डीसीपी ट्रैफिक जयपुर,
- रुपिंदर सिंघ को आईजी भरतपुर,
- रामेश्वर सिंह को उप महानिरीक्षक पुलिस सतर्कता
- हवा सिंह घुमरिया को अतिरिक्त महानिदेशक यातायात,
- विजय कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम और तकनीकी सेवाएं।

इन सबकों बनया गया नए जिलों में ओएसडी
- आईपीएस राजेंद्र कुमार को दूदू,
- राजकुमार गुप्ता को केकड़ी,
- अरशद अली को सलूंबर्र,
- आलोक श्रीवास्तव को शाहपुरा,
- पूजा अवाना को अनूपगढ़,
- विनीत कुमार बंसल को फलोदी,
- सुरेंद्र सिंह को खैरथल,
- नरेंद्र सिंह को ब्यावर,
- अनिल कुमार को नीमकाथाना,
- रंजीता शर्मा को कोटपूतली-बहरोड़,
- हरिशंकर को बालोतरा,
- प्रवीण नायक नूनावत को डीडवाना-कुचामन
- शैलेंद्र सिंह इंदौलिया को सांचौर,
- सुशील कुमार को गंगापुर,
- बृजेश ज्योति उपाध्याय को डीग में।