thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत, 19-20 मार्च को फिर आंधी

thinQ360 thinQ360 186

मौसम विभाग की डेली डेटा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

HIGHLIGHTS

  1. 1 पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई।
  2. 2 बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
  3. 3 16 और 17 मार्च को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
  4. 4 19 और 20 मार्च को कई संभागों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट जारी।
rain and hail bring relief from the heat storms expected again on march 19–20
symbolic image

जयपुर। राजस्थान में 12 मार्च के बाद सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। फाल्गुन महीने की शुरुआत में पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं हनुमानगढ़ में तेज धूप के बीच अचानक ओलावृष्टि भी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 मार्च को प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद 18 से 21 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है।

चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा तापमान
मौसम विभाग की डेली डेटा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान बारां जिले के अंटा में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 84 प्रतिशत के बीच रही।

इन शहरों में दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार अजमेर में 34.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.2 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री, जयपुर में 35.7 डिग्री, पिलानी में 34.6 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री, कोटा में 38.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री, बाड़मेर में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 35.2 डिग्री, जोधपुर में 35.7 डिग्री, माउंट आबू में 26.4 डिग्री, फलोदी में 37.0 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 34.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.0 डिग्री, नागौर में 33.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35.3 डिग्री, जालौर में 34.5 डिग्री, सिरोही में 32.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 34.0 डिग्री, करौली में 33.0 डिग्री, दौसा में 35.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

19-20 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

इसके बाद 19 और 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

शेयर करें: