अजमेर | घर में आराम से टीवी देखने वाली छठी क्लास की मासूम से बच्ची को अचानक न जाने क्या हुआ कि उसने मौत को गले लगा लिया।
ये हैरान करने वाला मामला प्रदेश के अजमेर जिले से सामने आया है।
जो बच्ची सुसाइड का मतलब भी सही से नहीं जानती हो, आखिर क्यों उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, ये सोचकर बच्ची के माता-पिता भी हैरान हैं।
अजमेर के अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार, धोलाभाटा की रहने वाली 11 साल की केश भारती छठी कक्षा में पढ़ती थी।