thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजधानी जयपुर: कंप्यूटर फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट

desk desk

करीब 24 सेअधिक दमकल की गाड़ियों नेआग बुझाने का कार्य किया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में मंगलवार रात को एक कंप्यूटर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगनेकी सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
a massive fire broke out in a computer factory goods worth lakhs were destroyed.
जयपुर कंप्यूटर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

राजस्थान |  जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में मंगलवार रात को एक कंप्यूटर फैक्ट्री ( computer factory )में भीषण आग लगने से हड़कंप मच
गया। आग लगने की सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। देखते ही देखते आग ज्यादा
विकराल हो गई फैक्ट्री कर्मचारियों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। करीब दो दर्जन दमकल की गाड़ियों ने 8 घंटे की कड़ी
मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की घटना से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।एएफओ भंवर हाडा के मुताबिक मंगलवार रात को रोड नंबर 12 विश्वकर्मा इलाके  में कंप्यूटर फैक्ट्री मेंआग लग गई। आग लगनेकी सूचना पर तुरंत दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।करीब 24 सेअधिक दमकल की गाड़ियों नेआग बुझाने का कार्य किया। 

चारो तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया था। आग की लपटे ऊंची-ऊंची दिखाई दे रही थी। वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई थी।

पुलिस ने लोगों को दूर हटाया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो सके। वहीं पावर सप्लाई को भी बंद किया
गया। आग लगनेका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग सेलाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही की
आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री के अंदर जाना एक बड़ी चुनौती थी। दमकल कर्मियों की ओर सेअथक प्रयास करते हुए फैक्ट्री
के अंदर तक आग को बुझाने का प्रयास किया गया।  हालांकि लाखों का सामान जलकर राख हो गया

टैग: rajasthan jaipur
शेयर करें: