भीनमाल । शहर में बदमाश नें धारदार हथियार से दुकानदार पर जानलेवा हमला किया, बैखौफ बदमाश ने हथियार लहराते हुए दुकान के अंदर पड़े काउंटर एवं बाहरी जो सामान को भी गिरा के नुकसान पहुंचाया । हथियार को लहराते हुए एवं दुकान में की तोड़फोड़ करते हुए दुकान पे लगे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, जिसके आधार पर पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। पुलिस थाने के महेज 100 मीटर की दूरी पर ही धारदार हथियार लेकर पहुंचे बदमाश ने मचाया उत्पात । दुकानदार के अनुसार बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक (cold drink) के पैसे मांगने पर किया हमला जिससे दूकानदार के पेट पर आई हथियार से मामूली चोट । घटना के बाद बदमाश मौके से टेंपो लेकर हुआ फरार, शहर के करड़ा चार रास्ते के पास की घटना।

शहर में बुधवार शाम करीबन पांच बजे दुकानदार राजू सिंह (raju singh) पुत्र सुरेश सिंह (suresh singh) दुकान पर बैठा था। इस दौरान एक टैक्सी(texi) चालक आया और कोल्ड ड्रिंक पीने लगा। राजू सिंह ने जब कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगे तो वह गुस्सा हो गया और झगड़ा करने लगा और बिना पैसे दिए वहां से चला गया और बाहर खड़ी टैक्सी में से चाकू निकाल लाया। युवक ने दुकानदार के पेट पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दुकानदार को हल्की चोट आई है। लोगों ने बीच बचाव को दुकानदार को बचाया।
