thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

वोटिंग से पहले फिर जादुई छड़ी घुमा गए सीएम अशोक गहलोत, ’आप’ प्रत्याशी को मिला लिया कांग्रेस में

desk desk 42

सीएम अशोक गहलोत की सियासी चाल के चलते चुनाव से ठीक पहले जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से ’आप’ के प्रत्याशी पप्पू कुरैशी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

HIGHLIGHTS

  1. 1 सीएम अशोक गहलोत की सियासी चाल के चलते चुनाव से ठीक पहले जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से ’आप’ के प्रत्याशी पप्पू कुरैशी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
aap candidate pappu qureshi merged with congress after meet ashok gehlot
pappu qureshi

जयपुर | Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए होने जा रही वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बार फिर से अपनी जादूगरी दिखा दी है। 

सीएम गहलोत के इस जादू की गाज ’आम आदमी पार्टी’ (आप) पर गिरी है। 

सीएम अशोक गहलोत की सियासी चाल के चलते चुनाव से ठीक पहले जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से ’आप’ के प्रत्याशी पप्पू कुरैशी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

सीएम गहलोत से मिलते ही कुरैशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है। 

बता दें कि पप्पू कुरैशी कांग्रेस से नाराज चल रहे थे जिसके चलते उन्होंने ‘आप’ ज्वाइन कर ली थी और उसके टिकट पर हवामहल विधानसभा क्षेत्र से खड़े हो गए थे।

Image

कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते कुरैशी

पप्पू कुरैशी के कांग्रेस का हाथ छोड़ ’आप’ के टिकट पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस को भारी नुकसान होने की आशंका थी।

कुरैशी के ’आप’ की ओर से चुनाव लड़ने से कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी हो गई थी। 

ऐसे में सियासी जादूगर कहे जाने वाले सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर से अपनी जादुई चाल चली और कुरैशी को मनाने उनके घर पहुंच गए।

कुरैशी के घर पहुंच सीएम गहलोत ने उनसे समझाइश की और उन्हें मना लिया। 

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आरआर तिवाड़ी के अलावा अमीन पठान भी गहलोत के साथ मौजूद रहे। 

बताया जा रहा है कि पप्पू कुरैशी और मंत्री महेश जोशी के बीच कुछ खटपट चल रही थी। 

पप्पू कुरैशी ने जाहिर की अपनी नाराजगी

’आप’ प्रत्याशी पप्पू कुरैशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने समाज की उपेक्षा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी मांगों को रखा। 

सीएम गहलोत ने कुरैशी को सभी मांगों को लेकर आश्वस्त किया और उनकी नाराजगी दूर करते हुए उन्हें अपने पाले में ले लिया।

शेयर करें: