जयपुर | आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने मुख्यमंत्री के ट्वीट को लेकर कहा कि ट्वीट के माध्यम से जनता को सरप्राइज़ देने की बात कह कर जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री।
पालीवाल ने कहा कि घोषणा जीवी मुख्यमंत्री हर रोज नया शिगूफा छोड़ रहे हैं। अब एक नया चस्का लगा है सरप्राइज़ ट्वीट का।
साढ़े चार साल से जनता की याद नहीं आई और अब चुनाव के समय विकास के लिए घोषणाओं की बात कर रहे हैं। जो सीएम गहलोत पूरे कार्यकाल के दौरान अपनी कुर्सी को बचाने में लगे रहे और जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सड़क पर प्रदर्शन करती रही। वही सीएम गहलोत ट्वीट कर प्रदेश को बड़ा सरप्राइज देने की बात कह रहे हैं।
जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था, बेरोजगार युवाओं के हितों पर कुठाराघात और पानी की किल्लत जैसी समस्याओं पर कुछ नही किया। जबकि बीजेपी भी अब चुनावी मौसम में रैलियां निकालकर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की कोशिश कर रही है।