प्रदेश की स्थिति इतनी भयानक हो चुकी है कि सड़क से लेकर स्कूल तक बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं जिससे कि अभिभावकों में भी चिंता साफ देखी जा सकती है।
प्रदेश महासिचव विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रदेश में ‘राजस्थान आपकी बेटी योजना’ चला रहे हैं लेकिन आज सीएम गहलोत की लचर कानून व्यवस्था के कारण वही बेटियां प्रदेश में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
प्रदेश की स्थिति इतनी भयानक हो चुकी है कि बेखौफ अपराधी स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस तक में रेप जैसी घिनौनी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं।
विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक खौफ में हैं लेकिन सरकार और प्रशासन का कोई कड़ी कार्रवाई न करना भविष्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
विश्वेंद्र सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सीएम अशोक गहलोत चुनावी मोड से बाहर निकलकर थोड़ा बेटियों की सुरक्षा पर भी ध्यान दें क्योंकि सिर्फ योजनाएं चलाने से बेटियां नहीं पढ़ जाएंगी।
शिक्षा से पहले बच्चों की सुरक्षा जरूरी है जिसमें अभी तक सरकार फेल साबित हुई है।
सरकार स्कूल-कॉलेजों में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। प्रदेश महासचिव ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों से बनी है इसलिए पार्टी के हर एक कार्यकर्ता औऱ नेता जनता के दुख-दर्द को समझता है।
अगर राजस्थान की जनता ने आशीर्वाद दिया तो सरकार बनने पर राजस्थान में सबसे पहले लोगों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर काम किया जाएगा। साथ में प्रदेश से पूरी तरह से भ्रष्टाचार का खात्मा भी निश्चित है।