मोहनपुरा (आबू पर्वत)। आबू पर्वत के मोहनपुरा में गोमुख रोड पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पूर्व कांग्रेस पार्षद तस्लीम पर सरकारी नाले को रोककर अवैध निर्माण करने और उस पर होटल चलाने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब लंबे समय से चल रहा है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस पार्षद तस्लीम ने अपने पार्षद पद पर रहते हुए गोमुख रोड मोहनपुरा क्षेत्र में सरकारी नाले के ऊपर ही पांच कमरे बना डाले। इतना ही नहीं, इन कमरों में अब होटल का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। लोगों का आरोप है कि यह निर्माण बिना किसी सरकारी अनुमोदन के किया गया है, यानी यह पूरी तरह से अवैध है।
