वाराणसी | Akanksha Dubey: मनोरंजन इंडस्ट्री को एक बार फिर से दिल दहलाने वाला झटका लगा है। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा सुसाइड केस अभी लोगों के दिला-दिमाग से निकला नहीं था कि, अब एक और मशहूर एक्ट्रेस ने मौत को गले लगा लिया है।
अब जानी-मानी भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है।
आकांक्षा दुबे रविवार यानि आज मृत पाई गई हैं। उनकी मौत की खबर से पूरा मनोरंजन जगत सकते में हैं। पिछले दिनों ही बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक और डायरेक्टर प्रदीप सरकार की मौत ने भी हर किसी को झकझोर दिया।
कहा जा रहा है कि आकांक्षा ने वाराणसी में सारनाथ के होटल में सुसाइड किया है।