• स्वामिनारायण अक्षरधाम में बचपन से पुनः परिचय
• प्रत्येक ह्रदय में उमंग-तरंग, अक्षरधाम बाल उत्सव के संग
• उत्साह और उल्लास भरा मेला
• आनंद की बेला, ख़ुशियों का रेला - स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में ‘अक्षरधाम उत्सव मेला’
दिल्ली | इस वर्ष, ‘अक्षरधाम बाल उत्सव’ का आयोजन स्वामिनारायण अक्षरधाम, दिल्ली के सत्संग-मंदिर के परिसर में हुआ। लगभग पाँच एकड़ क्षेत्रफल के मैदान में ५० पंडालो के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेलों, झूलों, प्रदशनियों और भोजनालयों की सुप्रबंधित व्यवस्था थी।

मेले के सभी प्रावधान, ५ से ३० वर्ष तक की आयु वर्ग के सभी जनों की रुचि के अनुसार थे। हज़ारों की संख्या में बच्चे और युवान अपने मित्रों, रिश्तेदारों तथा अभिभावकों के साथ इस मनोरंजक मेले में सम्मिलित हुए।










