thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में आलिया भट्ट का जलवा, इन्होंने जीत लिया बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड

desk desk 25

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और फिल्म ’गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ छाई रही। संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ’गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते।

HIGHLIGHTS

  1. 1 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और फिल्म ’गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ छाई रही। संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ’गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते।
alia bhatt sizzles at filmfare awards 2023 won best actress award knows winners list
Filmfare Awards 2023

मुंबई | Filmfare Awards 2023: बॉलीवुड की ’गंगूबाई’ यानि आलिया भट्ट ने एक बार फिर से अपना जलवा बिखेर दिया है। आलिया ने इंडियन सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया है।

गुरूवार को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। जिसमें आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और फिल्म ’गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ छाई रही। संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ’गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। जहां बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स ने शिरकत की। 

इस फंक्शन की मेजबानी सुपरस्‍टार सलमान खान ने की और कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया।

स्टेज पर सलमान खान का साथ देने के लिए आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल भी उतरे।

आलिया भट्ट ने न केवल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया बल्कि बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी आलिया की फिल्म को ही मिला। 

आलिया की फिल्म ’गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ को बेस्ट फिल्म और इसी फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। 

 इसी के साथ हर्षवर्धन कुलकर्णी की फिल्म ’बधाई दो’ ने भी कमाल करते हुए क्रिट‍िक्‍स अवॉर्ड कैटेगरीज में अपना दबदबा बनाए रखा और 6 अवॉर्ड जीते।

शेयर करें: