बिहार का एक लड़का इन दिनों वायरल दुनिया में गजब कर रहा है. गजब भी ऐसा कि बात बॉलीवुड तक पहुंच गई है. बॉलीवुड स्टार सोनू सूद अब वायरल होने वाले इस लड़के के लिए मसीहा बनकर आगे आए है और मुंबई आने का न्यौता भेजा है. बताया तो यह भी जा रहा है कि वायरल होने वाला यह लड़का सोनू सूद की आने वाली फिल्म में गाना जाएगा.
रानू मंडल को याद कर लो
वायरल होने वाले बिहार के इस लड़के की कहानी देखकर अक्सर रानू मंडल की याद ताजा हो जाती है. जिन्हे इस तरह से वायरल होने के बाद रातोंरात शोहरत तो मिली लेकिन वह शोहरत चार दिन चांदनी जैसी रही. 2019 में लता मंगलेशकर का गाना गाकर वायरल हुई रानू मंडल को भी पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपने साथ गाने का मौका दिया और रानू मंडल बड़ी स्टार बनने की तरफ अग्रसर थी.