नई दिल्ली । कांग्रेस से 6 साल के निलंबन की सजा झेल रही भारतीय युवा कांग्रेस की असम अध्यक्ष अंगकिता दत्ता का एक बार फिर से बड़ा बयान सामने आया है।
गुवाहाटी के दिसपुर थाने में श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली कांग्रेस नेता अंगकिता दत्ता ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा है कि, सच्चाई सामने आएगी। यह आरोप पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि, यह एक व्यक्ति बीवी श्रीनिवास के खिलाफ है।
अगर किसी ने कोरोना काल के दौरान अच्छा काम किया है इसका मतलब ये नहीं है कि, वह उसके अपराध से मुक्त है।
बता दें कि, भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और सचिव प्रभारी वर्धन यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद अंगकिता दत्ता को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।