सिरोही | भाजपा जालोर सिरोही सांचौर लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम जी चौधरी ने भीलड़ी मंडल के रतनपुरा गांव में बनासकांठा भाजपा प्रत्याशी डॉ. रेखा बेन चौधरी के पक्ष में खाटला बैठक कर मतदान की अपील की।
लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सालों में आमजन के लिए जो योजना चलाई और देश के लिए जो कार्य किया वे बेमिसाल है 10 साल के कार्यों को देखते हुए जनता ने मन बना लिया है तीसरी बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 70 साल और मोदी सरकार के 10 साल की तुलना करते हैं तो मोदी सरकार के 10 साल बेमिसाल है।

लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता इसके लिए भाजपा के जनप्रनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपने बूथ को संभलना होगा। सभी को अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान करवाना होगा। पहले से अधिक बूथ पर मतदान करवाने के लिए कार्य योजना बताई। उन्होंने कहा कि आज चुनाव प्रचार थम जाएगा कल सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करावे।
