thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म, फैंस दे रहे बधाई

desk desk 22

अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के पहले से ही एक बड़ा बेटा भी है जो फिलहाल 4 साल को हो चुका है।  अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए खुशी जताई है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के पहले से ही एक बड़ा बेटा भी है जो फिलहाल 4 साल को हो चुका है।  अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए खुशी जताई है। 
arjun rampal became father of fourth child at age of 50 age

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) चौथे बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला (Gabriela) दूसरी बार मां बनी हैं। 

उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बिना शादी के अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की ये दूसरी संतान है। 

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। 

अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के पहले से ही एक बड़ा बेटा भी है जो फिलहाल 4 साल को हो चुका है।  अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए खुशी जताई है। 

बता दें कि 50 साल के हो चुके बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन राम पाल चौथी बार पिता बने हैं। 

अर्जुन ने अपनी खुश को जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने की जानकारी दी है। 

उन्होंने भले ही अपने न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीर शेयर नहीं की हो लेकिन, एक टावल पर हैलो वर्ल्ड पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उस पर एक कार्टून भी बना हुआ है। 

फैमिली ने अपनी इस पोस्ट के जरिए अपनी फैमिली में आए नन्हें मेहमान का स्वागत किया है।

अर्जुन रामपाल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने परिवार में आए नन्हें मेहमान का स्वागत करते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है। 

साथ ही अर्जुन ने अपने फैंस और सभी प्यार करने वालों को भी  धन्यवाद कहा है।

लंबे समय से है रिलेशनशिप में

आपको बता दें कि एक्टर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला लंबे वक्त से रिलेशनिशप में हैं। 

बिना शादी किए हुए मां बनने पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी अर्जुन गैब्रिएला काफी चर्चा में रहे थे। 

पहली पत्नी मेहर जेसिया से भी हैं दो बच्चे

अभिनेता अर्जुन की पहली पत्नी मेहर जेसिया हैं। जिससे उन्हें दो बेटियां हैं। 

हालांकि मेहर जेसिया से अर्जुन का तलाक हो चुका है। जिसके बाद से ही वे गैब्रिएला के साथ रिलेशनिशप में रह रहे हैं। 

शेयर करें: