सवाई माधोपुर | राजस्थान की सवाई माधोपुर से भाजपा से बागी हुई नेत्री आशा मीणा अपनी बात पर अड़िग हैं।
जहां एक ओर भाजपा हो या कांग्रेस टिकट नहीं मिलने से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले नेता अपना नामांकन वापस ले रहे हैं वहीं, भाजपा सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) से भाजपा नेता आशा मीणा (Asha Meena) किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही हैं।
उन्होंने साफ कह दिया हैं कि मेरी तो मंशा क्लियर है मैं चुनाव तो लड़ूंगी।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए आशा मीणा ने लिखा है कि गजेंद्र सिंह ने पहले किसी के जरिए बात मुझ तक पहुंचाई ।