thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी को हुआ प्यार, दूल्हा बन रचा लिया रुपाली से ब्याह

desk desk 31

- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आशीष विद्यार्थी हिंदी समेत कई भाषाओं में 300 से अधिक फिल्मों में कार चुके हैं।  - अब उन्होंने 50 साल की रुपाली बरुआ के साथ कोर्ट मैरिज करते हुए अपनी पत्नी स्वीकारा है।  - आशीष और रुपाली की उम्र के बीच 10 साल का अंतर है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आशीष विद्यार्थी हिंदी समेत कई भाषाओं में 300 से अधिक फिल्मों में कार चुके हैं। - अब उन्होंने 50 साल की रुपाली बरुआ के साथ कोर्ट मैरिज करते हुए अपनी पत्नी स्वीकारा है। - आशीष और रुपाली की उम्र के बीच 10 साल का अंतर है। 
ashish vidyarthi fell in love at age of 60 married with rupali barua
Ashish Vidyarthi married Rupali Barua

मुंबई | बॉलीवुड गलियारों में चल रही आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चाओं के बीच 60 साल के एक्टर ने उसने पहले ही बाजी मार ली है।

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में होते हुए भी रुपाली बरुआ से शादी कर ली है।

ये शादी एक सादा समारोह में 25 मई गुरुवार को हुई, जिसमें कुछ करीबी लोग मौजूद रहे।

जिस उम्र में उन्हें बेटे की शादी करनी चाहिए थी उस उम्र में वो खूद दूल्हा बने हैं। खैर ये चौंकने वाली बात नहीं है। 

बॉलीवुड में इस तरह की शादियां एक्सर देखी जा सकती हैं।

बता दें कि, आशीष विद्यार्थी की पहली शादी गुजरे जमाने की अभिनेत्री शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से हुई थी।

बता दें कि, आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी से एक बेटा अर्थ है, जो अब 23 साल का युवा हो चुका है। 

दूसरी शादी करने के बाद आशीष ने कहा कि जिंदगी के इस पड़ाव पर, रुपाली से शादी करना एक एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी फीलिंग है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आशीष विद्यार्थी हिंदी समेत कई भाषाओं में 300 से अधिक फिल्मों में कार चुके हैं। 

अब उन्होंने 50 साल की रुपाली बरुआ के साथ कोर्ट मैरिज करते हुए अपनी पत्नी स्वीकारा है। 

आशीष और रुपाली की उम्र के बीच 10 साल का अंतर है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रुपाली बरुआ असम के गोवाहाटी से हैं और असमिया फैशन उद्यमी है। 

जानकारी के अनुसार, उनका कोलकाता में नेमेज नाम से एक फैशन स्टोर भी है। 

रुपाली इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं। वे अपने अकाउंट पर कई रील्स वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

एक्टर के शादी करने की खबर के साथ ही जहां उन्हें बधाई मिल रही हैं।

उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आशीष विद्यार्थी की नेटवर्थ लगभग 10 मिलियन डॉलर या यू कहें कि करीब 82 करोड़ रुपये है। आशीष की हर माह की कमाई करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा है।

एक फिल्म में अभिनय करने के लिए वे 25 लाख से 1 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। 

शेयर करें: