जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे गहलोत सरकार भी एक्शन में आ रही है।
अब तो केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलने के लिए सीएम गहलोत साब को राहुल गांधी के तौर पर राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा भी मिल गया है।
जिसको राजस्थान के सीएम गहलोत किसी भी हालत में भुनाने से चूकने वाले नहीं हैं।
सीएम गहलोत ने इसकी कमान खुद अपने हाथों में ले ली है और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी अपने साथ लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का प्लान तैयार कर लिया है।
चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र और राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के मामले समेत केंद्र सरकार की कथित गलत नीतियों को राज्य की जनता तक पहुंचाने के लिए खुद सीएम गहलोत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा और प्रदेश प्रभारी रंधावा के साथ कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे।