thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

सीएम अशोक गहलोत का पीएम मोदी के बयान पर पलटवार, कहा- अब तो राम-बजरंगबली ने भी कर दिया रिजेक्ट

desk desk 12

सीएम ने कहा कि अब तो भगवान भी समझ गए हैं कि भाजपा वाले उनके नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा का राजस्थान में भी वही हाल होने वाला है जो हिमाचल और कर्नाटक में हुआ है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 सीएम ने कहा कि अब तो भगवान भी समझ गए हैं कि भाजपा वाले उनके नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा का राजस्थान में भी वही हाल होने वाला है जो हिमाचल और कर्नाटक में हुआ है। 
ashok gehlot hit back at pm narendra modi statement said now even ram bajrangbali has rejected
Ashok Gehlot

जयपुर | राजस्थान में 25 दिसंबर को होने जा रहे मतदान से पहले सियासी महासंग्राम छिड़ा हुआ है। 

खासतौर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बीच। दोनों नेता एक-दूसरे पर जमकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बाण छोड़ रहे हैं। 

इसी बीच सोमवार को अपने चुनावी दौरे पर रवाना होने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के लोग पेट्रोल-डीज़ल के दामों और राम-बजरंगबली के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान की जनता भी भाजपा के चुनाव प्रचार में भगवान राम और बजरंगबली के नाम पर वोट के झांसे में नहीं आएगी।

जिस तरह से हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में उन्हें मुंह की खानी पड़ी, उससे साफ़ हुआ कि इन्हें तो अब बजरंगबली तक ने रिजेक्ट कर दिया है।

सीएम ने कहा कि अब तो भगवान भी समझ गए हैं कि भाजपा वाले उनके नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा का राजस्थान में भी वही हाल होने वाला है जो हिमाचल और कर्नाटक में हुआ है। 

पेट्रोल-डीज़ल को लेकर पलटवार

इसी के साथी सीएम गहलोत ने पेट्रोल-डीज़ल को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा राजस्थान में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा होने की बात गलत तरह से प्रचारित कर रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि आंकड़ों में गलत तथ्यों को बताया जा रहा है। पेट्रोल-डीज़ल की कीमत तो राजस्थान से ज्यादा मध्य प्रदेश में है।

उन्होंने कहा कि बेसिक एक्साइज ड्यूटी में बदलाव से राज्य का रेवेन्यू कम हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में पेट्रोल-डीजल महंगा होने की मजबूरी रही है। 

इसी के साथ सीएम ने ये भी कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर हर राज्यों में अलग-अलग स्थिति है। 

ऐसे में केंद्र सरकार को इनमें एक्साइज ड्यूटी घटाकर लोगों को राहत देनी चाहिए, ना कि लोगों को गुमराह करना चाहिए।

शेयर करें: