जयपुर/राजस्थान||
बीजेपी के नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेन के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NCRB के हवाले से ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में बढ़ते अपराध को लेकर 9 बिंदु गिनाए हैं।
1 अगस्त को भाजपा ने चलो जयपुर और नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेन के तहत सचिवालय के बाहर घेराव किया था।
इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि किसी को समझ नहीं आए तो नेशनल अपराध ब्यूरो का डेटा देख लो पता चल जाएगा अपराध भाजपा शासित राज्यों में अधिक है।