जयपुर | Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के सियासी रण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर शब्दों के बाण छोड़े हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 6 बार राजस्थान आ चुके है, लेकिन इस बार राज नहीं रिवाज बदलेगा।
राजस्थान में अबकी बार कांग्रेस सरकार फिर से रिपीट होगी।
पीसीसी में पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के राजस्थान में हो रहे दौरों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता माई-बाप है चाहे कितना भी पैसा लगा दो, कितने भी रोड शो कर लो, राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को रिपीट करने का मन बना लिया है।