नई दिल्ली | Asian Games 2023: चीन के हांगझाऊ में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा।
भारत के लिए शक्रवार सुबह की शुरूआत सोने-चांदी के साथ हुई। देश की बेटी पलक गुलिया ने शूटिंग में गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला, तो वहीं ईशा ने सिल्वर मेडल देश को दिलाया।
छठे दिन भारतीय शूटर्स ने मेडलों की बौछार कर दी। दिन शुरू होते ही 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में पुरुष टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड अपने नाम किया।
पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। सिर्फ 17 साल की उम्र में पलक ने एशियाई खेलों में 241.2 का नया विजयी स्कोर बनाया है।