मिजोरम | असम राइफल्स ने मिजोरम के चम्फाई जिले में ज़ोखावथर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को पकड़ा और 3.17 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। । वहीं, टीम ने हेरोइन समेत कुल 9.83 करोड़ रुपये की नशीली गोलियां जब्त की है। असम राइफल्स ने स्पेशल नारकोटिक्स पुलिस स्टेशन और सीआईडी (अपराध) के सहयोग से मिजोरम के आइजोल में एक संदिग्ध तस्कर को पकड़कर 6.66 करोड़ मूल्य की 20000 मेथ गोलियां जब्त की हैं।
तस्करों पर कार्रवाई जारी
इससे पहले इसी राज्य के चंपई जिले में असम राइफल्स के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 30.10 लाख रुपये की हेरोइन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा आइजोल में भी कुछ दिन पहले 325.3 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी, जिसकी कीमत 2.27 करोड़ रुपए बताई गयी थी। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षाबलों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास होने की वजह से तस्कर इस इलाके को अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुफीद समझते हैं।
अधिकारियों के अनुसार, विशेष जानकारी के आधार पर चम्फाई जिले के पुलिस विभाग जोखावथर के साथ जोखावथर में असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था।