जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। देवनानी ने जयशंकर से इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अजमेर के पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केन्द्र को पासपोर्ट सेवा केन्द्र में क्रमोन्नत किए जाने, बांग्लादेश में हिन्दुओं के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार, अजमेर में बढ़ते बांग्लादेशियों से बन रही समस्याओं से निजात दिलाने और वीजा के सरलीकरण किए जाने का अनुरोध किया। देवनानी को विदेश मंत्री ने इन सभी पर शीघ्र कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया।
अजमेर से विदेश जाने वालों की संख्या अधिक-
देवनानी ने जयशंकर को बताया कि अजमेर ऎतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध है। पुष्कर तीर्थ, सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, एएसआई स्मारकों, किशनगढ़ में उच्च श्रेणी की संगमरमर की खदानों और अजमेर क्षेत्र के एनआरआई समुदाय के कारण अजमेर ने विश्व के पर्यटन मानचित्र पर गौरवपूर्ण स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि अजमेर स्थित वर्तमान डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र में प्रतिदिन 80 औसत बुकिंग होती है
जिन्हें न्यूनतम 20 दिन का प्रतीक्षा समय दिया जाता है। जो कार्य की अधिकता के कारण लगभग 60 दिन तक बढ़ जाता है। अजमेर से विदेशों में जाने वाले लोगों की संख्या अधिक है। अजमेर की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते हुए प्रदर्शन को पूरा करने में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केन्द्र अपर्याप्त सिद्ध हो रहा है. जिसके कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जयपुर द्वारा भी अजमेर में बार-बार शिविर लगाये जाने की आवश्यकता पड़ती है।
thinQ360