भरतपुर | राजस्थान के सियासी रण में सोमवार को भरतपुर जिले में बड़ी वारदात हो गई।
जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना ( Jogendra Singh Awana) के काफिले पर हमला हो गया। कुछ अज्ञात लोगों ने उनके काफिले में चल रही गाड़ी के शीशे तोड़ डाले।
जानकारी के अनुसार बदमाश करीब 50 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। इस मामले को लेकर जोगेंद्र सिंह अवाना ने सेवर थाने में मामला दर्ज कराया है।
इसी के साथ चुनाव आयोग, डीजी और मुख्य सचिव को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है।